जबलपुर: अमन नगर अमखेरा रोड से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 153 बॉटल अंग्रेजी एवं 50 देसी शराब ज़ब्त
खजरि खिरिया अमन नगर घेराबंदी कर कार को रोका गया, पूछताछ पर कार चालक ने अपना नाम दीपक रजक उम्र 27 वर्ष निवासी डुमना रोड सैनिक सोसायटी मारूति होटल के पास खमरिया तथा चालक के बाजू वाली सीट पर बैठे युवक ने आदित्य साहू उम्र 21 वर्ष निवासी सिद्धबाबा साहू मोहल्ला घमापुर बताया जो तलाशी लेने पर वाहन के पीछे व डिक्की में 153 बॉटल अंग्रेजी एवं 50 पाव देशी शराब रखी मिली।