चिड़ावा: नूनिया गोठड़ा के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
चिड़ावा के निकटवर्ती नूनिया गोठड़ा में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को दुर्गा मंदिर के पास नूनिया गोठड़ा निवासी पवन गोस्वामी की बाइक सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टकरा गई थी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे चिड़ावा से झुंझुनूं रेफर किया गया।