कुनकुरी से लगे खड़सा क्षेत्र में राजू ढाबा के पास स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अनवर, निवासी जशपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया