श्योपुर: ढोढर नहर रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोढर नहर रोड़ पर एक एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने बाइक सवार को रविवार की रात्रि 9.30 बजे टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने रविवार को दोपहर 2 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को शाम 06 बजे दी है।