सतबरवा प्रखंड के पलामू किला मेला मैदान में रविवार को गढ़वा जिला के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरडीहा की छात्राएं पहुंची। कल-कल बहती औरंगा नदी के तट पर पिकनिक का आनंद लिया। बताया गया कि काफी अच्छा और रमणीक जगह है। यहां पर आने के लिए बार-बार मन करता है। वार्डन कंचन कुमारी के नेतृत्व में 50 छात्राओं के साथ शिक्षकों का दल पिकनिक मनाने के लिए यहां पहुंचा था।