कहरा: सदर थाना क्षेत्र के राय टोला में रुपये लेनदेन को लेकर विवाद में चली गोली, एक महिला घायल, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 17, 2025 सदर थाना क्षेत्र के राय टोला वार्ड 12 में रुपया लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली चली है। जिस गोलीबारी में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जहां जख्मी महिला खतरे से बाहर है। जख्मी महिला का नाम प्रमिला देवी जो की सदर थाना क्षेत्र के राय टोला वार्ड 12 की रहने वाली बताई जा रही है।