शुक्रवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो शामली के सीएमओ कार्यालय की है, जहां पर सरकारी चिकित्सक डॉक्टर विजेंद्र द्वारा गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने का कारण पूछने पर CMO शामली कार्यालय से उठकर बत्ती लगी गाड़ी बैठकर चले जाते हैं। दरअसल डॉक्टर विजेंद्र सरकारी अस्पताल में महिलाओं की समुचित जांच नहीं होने का मुद्दा उठा रहे है।