बुधवार की शाम 6 बजे अमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति ने धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मां काली की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला।प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल विभिन्न जगहों से आए ताशा पार्टी,डीजे और उड़ीसा के हैंडमेड पटाखे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे,जिसे देखने के लिए शहर के लोगों की भीड़ उमड़ी रही।