बिलारा: बोरुंदा में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से मचा हड़कंप, 100 से अधिक लोग घायल, तीन गंभीर घायल जोधपुर रेफर
Bilara, Jodhpur | Nov 12, 2025 क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोरुंदा में बुधवार को अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्मशान घाट पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।हमले में 100 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।मौके पर अफरा-तफरी मच गई।