रामपुर प्रखंड के सिसवार विद्यालय में नवनिर्मित भवन का भभुआ विधायक भारत बिंद ने उद्घाटन किया है। शुक्रवार को 5 बजे भभुआ विधायक भरत बिंद ने बताया कि उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसवार में नवनिर्मित तीन मंजिला भवन का उद्घाटन किया गया। इसके बाद नए भवन में विद्यालय संचालन शुरू हो गया है। प्रधानाध्यापक ने कहा बच्चों को अब बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।