निवाड़ी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ मंत्री कैलाश की अभद्र टिप्पणी पर प्रदर्शन
Niwari, Niwari | Sep 27, 2025 कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर निवाड़ी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। तो वही निवाड़ी के अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूका और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।