डेहरी: रोहतास पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Jan 11, 2026 रोहतास पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन अभियुक्त गिरफ्तार रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे डेहरी एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर काराकाट थाना क्षेत्र के देव मारकंडे पड़सर गांव में छापेमारी की गई।