राजगढ़ के बीआरसी भवन में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब जनपद शिक्षा केंद्र समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा विश्व विकलांग दिवस की मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थितरहे।