हरदा: ग्रामीण महिलाओं की आजीविका के लिए बना 'दीदी कैफे' 17 लाख से 9 महीने से बंद
Harda, Harda | Sep 21, 2025 ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हरदा कलेक्टर कार्यालय परिसर में 17 लाख रुपए की लागत से तैयार 'दीदी कैफे' बीते 9 महीनों से बंद पड़ा है। इस कैफे की शुरुआत 23 सितंबर 2024 को क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने की थी। शुभारंभ के समय इसे ग्रामीण स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि का सशक्त माध्यम बताया गया था।