मेरठ: परतापुर क्षेत्र में घोटाले की परत खुलने के डर से ब्रांच मैनेजर ने विजिलेंस अफसर पर कराई फायरिंग, तीन लोग गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Apr 3, 2025 मेरठ में बीती 24 फरवरी को परतापुर क्षेत्र में बैंक के विजिलेंस अफसर पर हुए जानलेवा हमले की घटना का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में भाड़े के दो शूटर सहित तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं, हमले का मास्टरमाइंड बैंक का ब्रांच मैनेजर अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है।