लालीपुर क्षेत्र में 108 एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पर लगे खंभे से जा टकराई। शुक्रवार पांच बजे हुए स टक्कर से एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया है। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस को नुकसान पहुंचा है।