बेतिया के नरकटियागंज में एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय चिमनी मुंशी शेषनाथ चौबे की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर शाम नरकटियागंज-व्यासपुर रोड पर अजुआ सुगौली हनुमान मंदिर के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेषनाथ चौबे का हेलमेट दो हिस्सों में टूट गया और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।