इटावा: दतावली गांव स्थित घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा हुई लापता, पिता ने दर्ज करवाया मुकदमा
Etawah, Etawah | Feb 8, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा रास्ते से रहस्यमयी तरह से लापता हो गई। जिसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को लिखित तहरी देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। साथ ही पुलिस से जल्द से जल्द बेटी को खोजने की गुहार लगाई है।