मावली: दरोली में मेवलिया प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में 34 प्रतिभाओं और 28 भामाशाओं का हुआ सम्मान
Mavli, Udaipur | Oct 6, 2025 उदयपुर जिले के दरोली में श्रीयादे देवी मंदिर पर सोमवार शाम 4 बजे मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखले का प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। महामंत्री डीसी प्रजापत विठौली ने बताया की सम्मान समारोह में कुल 34 प्रतिभाओं के साथ 28 भामाशाओं का सम्मान किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में भोजनशाला, कार्यालय व पंडित कक्ष का उद्घाटन किया गया।