मावली: गोटीपा पंचायत में सांसद खेल महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, भाजपा नेताओं ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
Mavli, Udaipur | Oct 6, 2025 उदयपुर जिले के गोटीपा पंचायत में सांसद खेल महोत्सव के दौरान सोमवार शाम 6 बजे तक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में कबड्डी, रस्साकसी, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताए रखी गईं। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन किया।