ओरमांझी: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और मांझी के पास खड़े खराब ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, एक ट्रक चालक हुआ घायल
ओरमांझी। एनएच 33 पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी के पास सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारनेवाले ट्रक का चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर ओरमांझी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अज्ञात चालक को ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए रिम्स भेजकर ट्रक जब्त कर लिया।