शाजापुर: बैंकर्स प्रकरणों को निरस्त करने से पहले विभाग से जरूर करें चर्चा: कलेक्टर
कलेक्टर ने विशेष डीएलसीसी की बैठक में कहा कि हितग्राहियों को ऋण प्रदान कर उन्हे आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों में प्रस्तुत प्रकरणों को निरस्त करने के पूर्व प्रबंधक संबंधित विभाग के अधिकारी से चर्चा अवश्य करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज विशेष डीएलसीसी की बैठक में बैंक के जिला समन्वयक प्रबंधको को दिये।