गलियाकोट: बड़गी चौराहा पर मेडिकल स्टोर से 21000 हजार की राशि हुई पार
बड़गी चौराहा पर मेडिकल स्टोर से ₹21000 की राशि पार हो गई है। प्रार्थी के द्वारा चितरी पुलिस को सूचना दी गई । चितरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी रोजाना की तरह अपने मेडिकल स्टोर खोला और पूजा अर्चना के बाद अपने गोदाम में कुछ काम से गया हुआ था ,इस दौरान दो जने आए और गल्ले से 21000 की राशि पार कर दी।