चूरू के धोधलिया गांव में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी तेंदुए की तलाश में जुटी रही, लेकिन अब तक वह हाथ नहीं लग पाया है। शनिवार को ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के पगमार्क का पीछा किया गया, जो धोधलिया गांव से होते हुए रतनगढ़ व सरदारशहर क्षेत्र तक करीब 30 किलोमीटर तक मिले। इसके बावजूद तेंदुआ नजरों से ओझल बना हुआ है।