राजगीर: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय राजगीर में तीन दिवसीय ‘जोड़ो ज्ञान’ कार्यशाला का शुभारंभ
Rajgir, Nalanda | Nov 25, 2025 आयुध निर्माणी नालंदा परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय राजगीर में केंद्रीय विद्यालय संगठन,पटना संभाग के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के करीब 55 प्राथमिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय जोड़ो ज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत मंगलवार की सुबह 11:30 के करीब हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी नालंदा के महाप्रबंधक श्री सुभाष चन्द्र यादव ने किया।