अररिया: बेरीयर चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने टोटो ई-रिक्शा में मारी टक्कर, टोटो ई-रिक्शा चालक घायल, इलाज जारी
अररिया बहादुरगंज मार्ग में बेरीयर चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने टोटो ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिस स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख घायल टोटो ई रिक्शा चालक का इलाज किया जा रहा है.