राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दक्षिण बिहार प्रांत के अंतर्गत 11 जनवरी से 31 जनवरी तक व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे बेलछी प्रखंड के बराह, सिकंदरा और बिबिया चक गांव में घर-घर संपर्क किया गया। अभियान के दौरान संघ के उद्देश्यों, विचारधारा और सामाजिक योगदान की जानकारी लोगों को दी गई।