तारापुर के पारामाउंट विद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक झा प्राचार्य उमेश पाठक निदेशक पुरुषोत्तम कुमार सिंह एवं उप प्राचार्य अलीमुद्दीन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर तथा महात्मा गांधी के तेलिया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.