बेलदौर: बेलदौर में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही, फसलें बर्बाद, सड़क व बिजली व्यवस्था ठप
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात आई तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है, जिससे उनकी कमर टूट गई है। बेलदौर नगर पंचायत, बोबिल, सकरोहर और पचोत पंचायत समेत आधा दर्जन पंचायतों में खेतों में लगी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। तेज आंधी के कारण कई कच्चे और पक्के मकानों