तुलसीपुर: दीपावली पर 11,000 दीपक से जगमग होगा देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर
रविवार रात 8:00 बजे धनतेरस पर देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर पर विशेष सजावट देखी गई। मंदिर के महंत योगी मिथलेश नाथ ने बताया कि देवी पाटन शक्ति पर मंदिर पर दीपावली पर्व पर विशेष पूजन के साथ 11000 दीपक जलाए जाएंगे जिस मंदिर जगमग होगा। मंदिर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचकर दीपक जलाकर देश-प्रदेश समाज व स्वयं के कल्याण की कामना करेंगे।