लोनी: अल्वी नगर चौराहे से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया, पैर में लगी गोली अस्पताल में भर्ती कराया
Loni, Ghaziabad | Mar 24, 2024 एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार देर रात अल्वी नगर चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बदमाश आरिफ निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली आरिफ के पैर में लगी। घायल बदमाश का अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई।