टोंक: चंदलाई निवासी युवक को ट्रैक्टर से जान से मारने के प्रयास में पुलिस ने एक बालक को किया निरुद्ध, ट्रैक्टर-ट्रॉली की ज़ब्त
Tonk, Tonk | Mar 17, 2025 सदर थाना अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ग्राम चंदलाई में गत दिनों पीड़ित सीताराम गुर्जर को ट्रैक्टर की टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अनुसंधान में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने जप्त किया है।