शाजापुर जिले के सुनेरा गांव में ढाबा बंद होने की बात को लेकर एक युवक ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह एनएच-52 स्थित ग्राम सुनेरा में ढाबा चलाता है। 13 मार्च को उसने ढाबा नहीं खोला था और बाहर बैठा हुआ था।