मथुरा: जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर मथुरा पुलिस हुई सतर्क, राहत और बचाव कार्यों के लिए बनाई गई 49 बाढ़ राहत चौकियां
मथुरा:जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए 49 बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की गई हैं। SP आरए सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि उद्देश्य यही है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके।