ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
-ग्वालियर आखिरकार गिरवाई पुलिस ने लोकेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में उसकी पत्नी अंजली कुशवाह उसके प्रेमी गौरव कुशवाह और मौसरे भाई नंदू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। संदिग्ध परिस्थितियों में लोकेंद्र कुशवाह अपने घर पर गुरुवार को मृत हालत में उसके पिता को मिला था। जबकि उसकी पत्नी अंजलि और मौसेरा भाई नंदू गायब थे।