ग्राम बमोरी में ग्वाल मेला महोत्सव का आयोजन श्री कारस देव मंदिर परिसर में मंगलवार को दोपहर 2 बजे से किया गया। जहां सुबह कारस देव भगवान का पूजन एवं हवन विधि विधान से किया गया। वहीं ग्वाल बालों द्वारा देर शाम तक नृत्य किया जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे.