आरा: तरारी मोड के समीप दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की हुई मौत, दोनों गाड़ियों का हुआ परखचा
Arrah, Bhojpur | Dec 8, 2024 आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के तरारी मोड़ के समीप रविवार की रात 7 बजे पल्सर व हीरो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के पचखड़े उड़ गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।