आरा: समोवार को कृषि कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, 1500 बेरोजगारों को दी जाएगी नौकरी
Arrah, Bhojpur | Dec 8, 2024 सोमवार को कृषि कार्यालय में विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 23 निजी कंपनी हिस्सा ले रही है। जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी ने बताया कि 1500 बेरोजगारों को नौकरी देने की योजना बनाई गई है। आठवीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए किए हुए अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।