भभुआ: कुंज गांव और रूइया पंचायत में किसान पाठशाला में किसानों को उर्वरक और फसल से संबंधित जानकारी दी गई
Bhabua, Kaimur | Aug 22, 2025 भभुआ प्रखंड के कुंज गांव और रूइया पंचायत में शुक्रवार को 11 बजे किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत श्री अन्न उत्पादन तकनीक पर केंद्रित था। कार्यक्रम का संचालन कर रहे काशीनाथ सिंह ने बताया कि मड़ुआ में अमीनो एसिड मेथियोनाइन पाया जाता है। जो डायबिटीज हृदय रोग एनीमिया और हड्डियों की कमजोरी जैसी बीमारियों में लाभकारी है।