कोण्डागांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को कोंडागांव स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोली गई और अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जाँच की गई। साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी का अवलोकन किया गया ।