पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र घरजियाबथान में किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने का मामला सामने आया है। केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा प्रति बोरी 40 किलो से अधिक धान लिया जा रहा है। हालांकि किसान इस मुद्दे पर खुलकर कुछ कहने से परहेज करते नजर आए और दबी आवाज में ही अपनी शिकायत व्यक्त की।