लखीमपुर: लखीमपुर खीरी में पूर्व सैनिक दिवस पर सम्मान की गूंज, अमर शहीदों को किया गया नमन, परोसा गया श्रीअन्न
आज दिनांक 14.1.26 को लखीमपुर खीरी में पूर्व सैनिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अमर जवान स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और श्रीअन्न आधारित पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। डीएम ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की प्रेरणा हैं और उनके त्याग और बलिदान पर देश को गर्व है।