फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में प्रेम सौहार्द व भाईचारे का अनुपम पावन पर्व होली बुधवार को हर्षोल्लास वातावरण में मनाई गई। सुबह होते ही उत्साह से लवरेज युवाओं व बच्चों की टोली रंग गुलाल व अबीर लेकर एक दूसरे को सराबोर करने में जुट गई। हर मौहल्ले गली दरवाजे पर खड़े छोटे-छोटे बच्चे हाथों में पिचकारियां लेकर रंगों की फुहारों से लोगों को सराबोर करते दिखे।