राजाजान समेत विभिन्न स्थानों पर बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। कनीय विद्युत अभियंता हरिश्चंद्र कुमार मुखिया ने गुरुवार के अपराह्न करीब 3: 15 बजे बताया कि इस दौरान दर्जन भर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं, करीब एक लाख रुपए से अधिक राजस्व की राशि वसूली गई।