बथवरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला की पहचान 35 वर्षीय नेहा देवी के रूप में हुई है, जो अजय यादव की पत्नी हैं। परिजनों के अनुसार, नेहा देवी रोज की तरह मंगलवार को सुबह करीब 9:00 बजे भी घर में चावल बना रही थीं। इसी दौरान चावल का माड़ पसाते समय अचानक गर्म पानी उनके कपड़ों पर गिर गया, जिससे व