शंभूगंज: केहनीचक गांव: घरेलू विवाद में महिला से मारपीट, पति के बड़े भाई और पत्नी ने किया जख्मी
केहनीचक गांव में घरेलू विवाद में महिला निशा देवी को उसके ही पति टुनटुन तांती के बड़े भाई विभाष तांती और उसकी पत्नी प्रियंका देवी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर मामूली रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी महिला निशा देवी मंगलवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए 4 लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है। पुलिस जांच कर रही है।