गरखा: गरखा कमालपुर के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत
Garkha, Saran | Feb 27, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के छपरा मुजफ्फर पुर एन एच 722 मुख्य पथ पर कमालपुर के समीप गुरुवार को करीब ढाई बजे ट्रक से कुचलने के कारण एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अख्तियार पुर निवासी 27 वर्षीय समरेंद्र कुमार गुप्ता बताया जाता है।