शिवपुरी रन्नौद थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया 8 मार्च को ग्राम सूखाराजापुर निवासी हेमंत और खलक सिंह लोधी ने रामकृष्ण लोधी पर हमला कर दिया।