मछलीशहर: पंवारा गांव की महिलाओं ने गांव में खुली मदिरा और बियर की दुकानें बंद कराने को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मछली शहर तहसील के पंवारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंवारा की दर्जनों महिलाओं ने गांव में खुली देसी- विदेशी मदिरा और बीयर की दुकान के खिलाफ गुरुवार को 11 बजे के आसपास मोर्चा खोल दिया है। तहसील में पहुंचकर दुकान को हटाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।