गोपालगंज: रामनगर गांव के पास ट्रैक्टर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल, रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसा
जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप रिल बनाने के चक्कर में बाइक सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो छात्र जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।